आपको लगता है मैं बूढ़ा हो गया?: केवल 2 फॉर्मैट खेलने से जुड़े सवाल पर पत्रकार से बाबर आज़म
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने एक पत्रकार के वर्कलोड से जुड़े सवाल 'क्या बेहतर नहीं है आप लोग केवल दो फॉर्मैट खेलें' पर कहा है, "यह आपकी फिटनेस पर निर्भर करता है।" उन्होंने आगे कहा, "जैसी हमारी फिटनेस है हमने अभी सोचा नहीं कि हम 2 फॉर्मैट में आ जाएं...आपको लगता है मैं बूढ़ा हो गया?"