आपत्तिजनक वीडियो को लेकर पंजाब के गुरुद्वारे में दो निहंग गुटों के बीच हुई मारपीट
पंजाब के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में उत्तराखंड झड़प मामले में जमानत पर रिहा हुए 4 निहंग सिखों के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2 निहंग गुटों के बीच झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर बाबा जसदीप सिंह से जुड़े एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर यह विवाद शुरू हुआ।