आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ईसी ने प्रियांक खरगे व बीजेपी नेता बासनगौड़ा को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग (ईसी) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और बीजेपी विधायक बासनगौड़ा आर. पाटिल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। गौरतलब है, बासनगौड़ा ने सोनिया गांधी को 'विषकन्या' व प्रियांक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नालायक बेटा' कहा था।

Load More