आपने 0.1 पॉइंट से रजत पदक खोया लेकिन देश को गौरवान्वित किया: मनु भाकर से पीएम मोदी
निशानेबाज़ मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा, "आपका रजत पदक 0.1 पॉइंट से रह गया लेकिन आपने देश को गौरवान्वित किया।" उन्होंने कहा, "आपको 2 तरह का क्रेडिट मिल रहा है, पहला आप कांस्य पदक लाईं और दूसरा ओलंपिक्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज़ बनीं।