आपने इतिहास रच दिया: मनु भाकर के ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने पर नीता अंबानी
निशानेबाज़ मनु भाकर के पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने के बाद रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य नीता अंबानी ने कहा है, "मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई।" उन्होंने कहा, "आप ओलंपिक्स की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बनी हैं और ऐसा करके आपने इतिहास रचा है।"