आपने वास्तव में हमें गौरवान्वित किया है: T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आमिर खान
अभिनेता आमिर खान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत को लेकर कहा है, "टीम इंडिया को बधाई! क्या शानदार मैच था!" आमिर खान ने कहा, "मुझे यह बेहद पसंद आया। शानदार क्रिकेट के लिए धन्यवाद। आप लोगों ने वास्तव में हमें गौरवान्वित किया है। ढेर सारा प्यार।" भारत ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती है।