आपने 1 साल में बीएमडब्ल्यू ले ली, मैं सेकेंड हैंड पोर्शा नहीं ले सकता?: सुहैल से अशनीर

अशनीर ग्रोवर ने उनकी 'लैविश लाइफस्टाइल' से जुड़े दावों पर जवाब देते हुए रविवार को कहा, "मुझे गर्व है सुहैल समीर (भारतपे के सीईओ) कि आपने भारतपे से जुड़ने के 1 साल में कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार बीएमडब्ल्यू ज़ेड4 ले ली।" उन्होंने आगे कहा, "विडंबना है कि आपको लगता है...एक संस्थापक होकर भी मैं सेकेंड हैंड पोर्शा नहीं ले सकता।"

Load More