आपने टेनिस कोर्ट में वापस जाने को प्रेरित किया: बोपन्ना के ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर महिंद्रा

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में मेन्स डबल्स का खिताब जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर बोपन्ना की जीत का वीडियो शेयर कर लिखा, "आपने मुझे टेनिस कोर्ट में फिर से ज़ोरदार वापसी करने के लिए प्रेरित किया है। यह दिखाने के लिए शुक्रिया कि...वाकई में उम्र केवल संख्या है।"

Load More