आपने तो नफरत का शॉपिंग मॉल खोला है: राहुल के 'मोहब्बत की दुकान' बयान पर बीजेपी अध्यक्ष
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि वह मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, आपने तो नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल रखा है।" उन्होंने कहा, "जब-जब देश नए कीर्तिमान स्थापित करता है, कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) को देश का गौरव पचता नहीं है।"