आपने मुझसे कहा था कि आप बल्लेबाज़ी करेंगे: पहले गेंदबाज़ी चुनने पर जडेजा से रोहित

सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया जिसके बाद रोहित शर्मा का उनके साथ मज़ाक करने का वीडियो वायरल हो गया है। टॉस के बाद जडेजा के इंटरव्यू पूरा कर वापस लौटने के दौरान रोहित ने उन्हें रोका और कहा, "गेंदबाज़ी? आपने मुझसे कहा था...कि आप बल्लेबाज़ी करेंगे।"

Load More