आपने मुझे पंजाब किंग्स से निकाला, फ्रैंचाइज़ी ने आपको हटा दिया: कुंबले से मज़ाक में क्रिस गेल
क्रिस गेल ने आईपीएल-2023 की नीलामी के बाद 'जियो सिनेमा' पर एक शो के दौरान अनिल कुंबले से मज़ाक में कहा कि उन्होंने उन्हें पंजाब किंग्स से निकाल दिया था। गेल ने कहा, "उन्होंने मुझे निकलवाया और यही कारण है कि वह मेरे बगल में बैठे हैं। (फ्रैंचाइज़ी) ने उन्हें हटा दिया। उम्मीद है यह अच्छे के लिए हुआ होगा।"