आपने मुझे सीएम बनाया था और मैंने आपकी सरकार बचाई, हिसाब बराबर: नीतीश से जीतन मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' के संस्थापक जीतन राम मांझी ने एक कार्यक्रम में कहा है, "अगर हम (फ्लोर टेस्ट में)
नीतीश कुमार का समर्थन नहीं करते तो वह आज मुख्यमंत्री नहीं होते।" उन्होंने कहा, "एक बार (नीतीश कुमार ने) मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, अब मैंने उनकी सरकार को गिरने से बचा लिया। सारा हिसाब बराबर हो गया है।"