आपने मेरी प्रतिष्ठा बर्बाद कर दी, क्या मैं यह डिज़र्व करता था?: एनसीबी अधिकारी से आर्यन
एनसीबी के डीडीजी (ऑपरेशन्स) संजय सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए आर्यन खान के साथ अपनी बातचीत का खुलासा किया है। बकौल संजय, आर्यन ने उनसे कहा, "उन्हें मेरे पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली...फिर भी उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया...सर, आपने…मेरी प्रतिष्ठा बर्बाद कर दी…मुझे इतने हफ्ते जेल में क्यों बिताने पड़े...क्या मैं यह डिज़र्व करता था?"