आपने सारी हदें पार कर दीं: पतंजलि के 'भ्रामक' विज्ञापनों के मामले में रामदेव से सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद के 'भ्रामक' विज्ञापनों के मामले में मंगलवार को पेश हुए योगगुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को फटकार लगाई। पतंजलि द्वारा नया हलफनामा देने के लिए समय मांगने पर कोर्ट ने कहा, "यह बिल्कुल अवज्ञा है...किसी भी कोर्ट के आदेश का सम्मान होना चाहिए।" उन्होंने रामदेव और बालकृष्ण से कहा, "आपने सारी हदें पार कर दीं।"