आपसे बिहार में बढ़ रहे अपराध पर निंदा की अपेक्षा है: अपराधों की सूची शेयर कर पीएम से तेजस्वी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रदेश में 2-3 दिन में हुए अपराधों की सूची मंगलवार को X पर शेयर की। तेजस्वी ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपके...मुखारविंद से बिहार में बढ़ रहे रिकॉर्ड-तोड़ अपराध पर दो शब्द निंदा की अपेक्षा है।" उन्होंने कहा, "वैसे...विवेकशील बिहारी कहते हैं कि आपको चुनाव के वक्त ही जंगलराज के जंगली सपने आते हैं।"