आपसी विवाद के चलते झारखंड में शख्स व उसकी 2 पत्नियों की धारदार हथियार से काटकर हुई हत्या
रांची (झारखंड) के झांझी टोला गांव में गुरुवार को धारदार हथियार से काटकर एक शख्स और उसकी 2 पत्नियों की हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, सुअर चराने को लेकर मृतकों का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से उनकी हत्या की गई। गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात किया गया है।