आपसे कोर्ट और जनता की अदालत में मिलूंगी: बेटी पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस से स्मृति
कांग्रेस द्वारा बेटी ज़ोइश पर गोवा में 'अवैध' बार चलाने के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने मेरी बेटी की छवि को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने ज़ोइश पर लगे आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा, "मैं अब आपसे (कांग्रेस नेताओं से) कोर्ट और जनता की अदालत में जवाब मांगूंगी।"