आपसे मिलकर बहुत खुश हूं: पीएम मोदी के साथ वीडियो बनाते हुए गायिका मैथिली ठाकुर
गायिका मैथिली ठाकुर ने शुक्रवार को नैशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स में 'कल्चरल ऐम्बैसडर ऑफ द इयर' का अवॉर्ड जीतने के बाद इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कह रही हैं, "आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई...बहुत-बहुत शुक्रिया।" मैथिली ने कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, "प्रधानमंत्री से यह अवॉर्ड पाकर अभिभूत हूं।"