आपातकाल का विरोध कर लोकतांत्रिक भावना को मज़बूत करने वालों को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, "मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध कर हमारी लोकतांत्रिक भावना को मज़बूत करने का काम किया।" उन्होंने लिखा, "हमारे इतिहास का यह एक ऐसा दौर है जो हमारे संवैधानिक मूल्यों के विपरीत था।" गौरतलब है, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था।