आपातकाल के दौरान अदालतों की स्वतंत्रता की निडर भावना ने लोकतंत्र को बचाया: सीजेआई
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ ने मुंबई में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारी अदालतों की स्वतंत्रता की निडर भावना ने आपातकाल (1975) के दौरान भारतीय लोकतंत्र को बचाया था। उन्होंने कहा कि एम.ए. राणे जैसे न्यायाधीश थे जिन्होंने 1975 में आपातकाल के उन वर्षों में मंद पड़ गई स्वतंत्रता की मशाल को जलाए रखा था।