आफताब का श्रद्धा से झगड़ने का ऑडियो क्लिप पुलिस को मिला; वॉयस सैंपल से किया जाएगा मैच
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आफताब पूनावाला का अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वालकर से झगड़ा करने का एक ऑडियो क्लिप मिला है। पुलिस को लगता है कि श्रद्धा की हत्या के मामले में यह 'बड़ा सबूत' हो सकता है। दिल्ली की अदालत के आदेश के बाद आफताब को आवाज़ का सैंपल देने के लिए सोमवार को सीबीआई हेडक्वार्टर लाया गया।