आफताब ने मुझे बताया कि कैसे उसने अपने हाथों से मेरी बेटी का गला घोंटा: श्रद्धा के पिता
श्रद्धा वालकर के पिता विकास मदन वालकर ने अदालत में गवाही देते हुए बताया है कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने उन्हें बताया कि कैसे उसने श्रद्धा की हत्या की। वालकर ने कहा, "उसने बताया कि 18 मई 2022 को उसका...मेरी बेटी से झगड़ा हुआ और...उसने अपने हाथों से श्रद्धा का गला घोंट दिया।"