आबादी के लिहाज़ से दुनिया के सबसे छोटे गांव में रहती है सिर्फ एक महिला, संभालती है सारे पद
नेब्रास्का (अमेरिका) में स्थित मोनोवी आबादी के लिहाज़ से दुनिया का सबसे छोटा गांव है। यहां केवल एक बुज़ुर्ग महिला रहती है और वह क्लर्क से लेकर मेयर तक गांव के सारे पद संभालती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह खुद ही खुद को वोट देती है और खुद ही टैक्स जमा कर खुद ही उसे कलेक्ट करती है।