आबादी वाले इलाके में गिरते हुए चीनी रॉकेट के मलबे का वीडियो आया सामने, भागते दिखे लोग
गामा-रे विस्फोटों सहित खगोलीय घटनाओं के अध्ययन के लिए चीन व फ्रांस द्वारा विकसित किए गए सैटेलाइट को शनिवार को सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च किया गया। हालांकि, मिशन के रॉकेट बूस्टर का मलबा चीन में आबादी वाले इलाके में आकर गिरा। मलबा गिरने के बीच बचने के लिए इधर-उधर भागते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।