आम आदमी बनकर ठेके पर पहुंचे देहरादून के डीएम, लगाया ₹50,000 का फाइन
देहरादून (उत्तराखंड) के डीएम सविन बंसल ने बुधवार रात को ओल्ड मसूरी और राजपुर रोड पर एक आम आदमी बनकर शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया। एक ठेके पर सेल्समैन ने डीएम को ₹660 की बोतल को ₹680 में दिया जिसके बाद उन्होंने ठेका के मालिक पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया। कुछ जगह सेल्समैन का बर्ताव बदतमीज़ी भरा रहा।