'आम आदमी' आम नहीं खाएगा तो क्या मशरूम खाएगा?: ईडी के 'आम खाने' वाले दावे पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी के 'आम खाने' वाले दावे पर कहा है, "'आम आदमी' आम ही तो खा रहा है और क्या खाएगा? मशरूम?" बकौल केजरीवाल, उन्होंने जेल में सिर्फ तीन बार आम खाया था। ईडी ने कोर्ट से कहा था कि केजरीवाल ज़मानत लेने को लेकर ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने के लिए आम खा रहे हैं।