आम आदमी पार्टी ने ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान
आम आदमी पार्टी ने ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ने का एलान किया है। पार्टी नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "सत्तारूढ़ बीजेडी, मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के साथ गठबंधन कर रही है। यह बहुत अजीब और अस्वाभाविक गठबंधन है।" बकौल भारद्वाज, उनकी पार्टी बहुत जल्द ओडिशा में उम्मीदवारों के नामों का एलान करेगी।