आम की कीमतें हुईं क्रैश! ₹40 किलो बिक रहा आम, जानिए अचानक क्यों गिरे दाम

यूपी समेत देश के कई हिस्सों में आम की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। दशहरी की कीमत ₹40-₹45/किलोग्राम तक गिर गई है। किसान और ट्रेडर्स के मुताबिक, बंपर उत्पादन और समय से पहले आम तोड़ना इसकी कीमतों में गिरावट की वजह है। मंगल ग्रोअर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के मुताबिक, दाम और कम हो सकते हैं।

Load More