आमिर खान के घर पर पार्टी में कपिल शर्मा ने गाया गाना, वीडियो किया शेयर
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आमिर खान के घर पर हुई एक पार्टी में शास्त्रीय राग गाया है। कपिल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "'सितारे ज़मीन पर' के खास 'सितारे' के साथ एक खास शाम। सबसे खूबसूरत शाम के लिए आमिर भाई को धन्यवाद और 20 जून को रिलीज़ होने वाली 'सितारे ज़मीन पर' के लिए शुभकामनाएं❤️⭐️।"