आमिर खान को थी हाइट को लेकर इंसिक्योरिटी, बोले- डर था लोग स्वीकार नहीं करेंगे
ऐक्टर आमिर खान ने कहा है कि उन्हें हाइट को लेकर इंसिक्योरिटी थी कि कम हाइट के कारण लोग उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, "शुरुआत में जो चीज़ें हमें तनाव देती हैं बाद में हमें एहसास होता है कि ये बिल्कुल भी मायने नहीं रखतीं। ज़रूरी यह है कि आप कितनी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।"