‘3 इडियट्स’ फिल्म का आएगा सीक्वल, आमिर खान ने किया कंफर्म
सिंगापुर इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने कंफर्म किया है कि '3 इडियट्स' फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी काम कर रहे हैं। आमिर के फिल्म फेस्टीवल से वापस लौटने पर हिरानी उन्हें फाइनल स्टोरी सुनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी ज़्यादा कुछ बताना जल्दबाज़ी होगी लेकिन प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।