आमिर खान ने 'जाने तू या जाने ना' का सीक्वल बनाने से मना कर दिया था: निर्देशक अब्बास
डायरेक्टर अब्बास टायरवाला ने बताया है कि उन्होंने आमिर खान को फिल्म 'जाने तू या जाने न' का सीक्वल बनाने का आइडिया दिया था लेकिन आमिर ने उनकी योजना को खारिज कर दिया। अब्बास ने बताया, "मैंने उनसे (आमिर) कहा था कि सीक्वल वहां से शुरू करेंगे जब जय व अदिति (फिल्म के किरदार) अलग होने की कगार पर होंगे।"