आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख खान के नाम पर रखने वाले बयान पर दी सफाई
ऐक्टर आमिर खान ने अपने कुत्ते का नाम ऐक्टर शाहरुख खान के नाम पर रखने के अपने पुराने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "एक समय था जब शाहरुख और मैं एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे थे। करियर की शुरुआत में हमारे बीच नैचुरल कॉम्पिटिशन था...लेकिन यह 10-15 वर्षों में खत्म हो गया। जो सब पहले हुआ...वह बचपना था।"