आमिर खान ने बताया 'महाभारत' पर फिल्म बनने पर वह किसका किरदार निभाएंगे
ऐक्टर आमिर खान ने 'एबीपी न्यूज़' से 'महाभारत' पर फिल्म बनने को लेकर बातचीत करते कहा है, "इस फिल्म (महाभारत) को बनाना मेरा सपना है, मैं इसे लेकर अभी कोई बड़ी बात नहीं बोल सकता हूं।" आमिर ने कहा, "मुझे भगवान कृष्ण का किरदार प्रभावित करता है और मैं फिल्म में उनका रोल निभाना पसंद करूंगा।"