'3 इडियट्स' सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी, फिल्म बनाते समय हम उन्हें नहीं जानते थे: आमिर
ऐक्टर आमिर खान ने स्पष्ट किया है कि फिल्म '3 इडियट्स' ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं थी। बकौल आमिर, फिल्म बनाते समय वह और लेखक राजकुमार हिरानी सोनम को नहीं जानते थे। आमिर ने कहा, "हाल में चतुर (ओमी वैद्य) का वीडियो देखा...वह गलत हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वह अनशन जल्द खत्म करेंगे।