आमिर खान निभा सकते हैं 'रेस 4' में मुख्य भूमिका, साथ में दिखेंगे टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ: रिपोर्ट
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'रेस 4' में लीड रोल के लिए अभिनेता आमिर खान से संपर्क किया गया है। बकौल रिपोर्ट, 'धूम 3' में आमिर संग काम कर चुके डायरेक्टर विजय आचार्य इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ नज़र आ सकते हैं।