आमिर ने 'राजा..' में गाने की शूटिंग के लिए पी थी शराब, खुश नहीं थे: अर्चना
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि अभिनेता आमिर खान ने 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' में नशे में दिखने के लिए शराब पी थी। अर्चना ने कहा, "उन्होंने शायद सीन के साथ एक्सपेरिमेंट किया होगा लेकिन वह इससे खुश नहीं थे।" उन्होंने कहा, "मेरी भूमिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।"