आम लोगों और बच्चों को क्यों बनाया गया निशाना?: रियासी आतंकी हमले पर प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रियासी (जम्मू-कश्मीर) में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले को लेकर कहा है, "बेगुनाह तीर्थयात्रियों पर हुआ यह घृणित हमला बहुत डरावना और झकझोर देने वाला है।" उन्होंने कहा, "आम लोगों और बच्चों को क्यों निशाना बनाया गया? दुनिया भर में हम जो नफरत देख रहे हैं उसे समझना बहुत कठिन है।"