आम लोगों के लिए राम मंदिर खुलने के कुछ घंटों के भीतर करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एएनआई के अनुसार, अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार दोपहर तक करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। एक वीडियो में मंदिर में यूपी के महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार भीड़ के मद्देनज़र किए गए सुरक्षा के इंतज़ाम का जायज़ा लेते दिख रहे हैं। मंदिर को आज सुबह ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।

Load More