आमंत्रित करने के बावजूद हमसे बातचीत नहीं कर रहे हार्दिक पटेल: गुजरात कांग्रेस प्रमुख
गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने पार्टी नेता हार्दिक पटेल को लेकर कहा है कि वह मीडिया में पार्टी विरोधी बयान दे रहे हैं और बातचीत के लिए आमंत्रित किए जाने के बावजूद नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें पिछले हफ्ते और कल फिर से फोन किया था...उन्होंने कहा वह सूरत में हैं...जैसे ही...समय मिलेगा वह मुलाकात करेंगे।"