आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर पर एक और FIR दर्ज, कोर्ट में भीड़ जुटाने व हंगामे का आरोप
बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। किशोर पर कोर्ट परिसर में भीड़ जुटाने, हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने व पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया गया है।