आमिर इतने सिंपल हैं कि ज़मीन पर बैठकर आपके जूतों के फीते बांधने लगेंगे: कॉमेडियन सुनील पाल
कॉमेडियन सुनील पाल ने अभिनेता आमिर खान को लेकर 'बॉलीवुड बबल' से कहा है कि वह कला और कलाकार की कद्र करते हैं। उन्होंने कहा, "आमिर खान घमंडी नहीं हैं...आमिर इतने सिंपल हैं कि आपके साथ ज़मीन पर बैठ जाएंगे और कहेंगे कि 'यार तू ये बता कि यह जूता कहां से लिया', फिर (आपके) जूतों के फीते बांधने लगेंगे।"