आमिर को फैन समझ लिया था, उन्हें कमरे से निकलने को कहा था: 'कयामत से...' पर अल्का
सिंगर अल्का याग्निक ने कहा है कि फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के गाने 'गज़ब का है दिन' की रिकॉर्डिंग के समय उन्होंने अभिनेता आमिर खान को कमरे से बाहर निकलने को कहा था। उन्होंने कहा, "आमिर न्यूकमर थे, उन्हें जानती नहीं थी...मुझे लगा कोई फैन है। उनकी वजह से मेरा ध्यान भटक रहा था इसलिए उन्हें जाने को कहा।"