आमिर खान की अगली फिल्म 2024 में क्रिसमस के समय होगी रिलीज़: रिपोर्ट्स
फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर बताया है कि अभिनेता आमिर खान की अनाम फिल्म अगले साल क्रिसमस के समय 20 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगी। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसमें आमिर ही लीड रोल निभाते नज़र आएंगे। आमिर की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ हुई थी।