आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल' से बॉलीवुड में 9 साल बाद वापसी करेंगे इमरान खान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता इमरान खान 9 साल के ब्रेक के बाद ऐक्टर और अपने मामा आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल' से बॉलीवुड में वापसी करेंगे। 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बन रही इस फिल्म को कॉमेडियन वीर दास डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी शूटिंग गोवा में शुरू हो गई है। फिल्म में आमिर भी कैमियो करेंगे।