आमिर खान की बेटी आयरा खान की उदयपुर में हुई शादी के समारोह की तस्वीरें आईं सामने
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस कोच नुपुर शिखरे की राजस्थान के उदयपुर में हुई शादी के समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इससे पहले 3 जनवरी को आयरा खान व नुपुर शिखरे ने मुंबई में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी। गौरतलब है कि आयरा ने 2022 में नुपुर से सगाई की थी।