आमिर खान की बेटी आयरा खान ने मुंबई में आयोजित किया शादी का रिसेप्शन समारोह
अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे ने आज रात मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन समारोह आयोजित किया। रिसेप्शन की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं जिनमें आयरा व नुपुर अपने परिवार के सदस्यों के साथ नज़र आ रहे हैं। कपल ने इस हफ्ते उदयपुर (राजस्थान) में अपना विवाह समारोह आयोजित किया था।