आमिर खान के बेटे जुनैद के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर आई सामने, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को आमिर खान के बेटे जुनैद के नए फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पिता के जैसा बेटा भी? परफेक्शन या इज़ीस्वैग?" तस्वीर पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक यूज़र ने तस्वीर पर कहा, "क्या ट्रांसफॉर्मेशन है!!!" अन्य यूज़र ने लिखा, "हेनरी कैविल 2.0।"