आमिर खान ने पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आज़ाद के साथ मनाया अपनी मां का जन्मदिन
ऐक्टर आमिर खान ने सोमवार को अपनी मां ज़ीनत हुसैन का जन्मदिन मनाया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस मौके पर आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आज़ाद के साथ-साथ कई करीबी लोग शामिल हुए। गौरतलब है, आमिर खान 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएंगे।