आमिर खान ने 'लापता लेडीज़' में रवि किशन वाले रोल के लिए ऑडिशन दिया था: किरण राव
फिल्ममेकर किरण राव ने खुलासा किया है कि फिल्म 'लापता लेडीज़' में अभिनेता रवि किशन वाले रोल के लिए ऐक्टर आमिर खान ने ऑडिशन दिया था। किरण ने कहा, "मुझे लगा था कि आमिर स्टार हैं और अगर वह यह किरदार निभाएंगे तो लोगों की उम्मीदें बढ़ जाएंगी।" बकौल किरण, रवि से बेहतर यह किरदार कोई नहीं निभा सकता था।